मथुरा।भगवान कृष्ण की भूमि गोवर्धन में राधा कुंड के पास गुरुकुल भूमिपूजन एवं शिलान्यास का कार्यक्रम संस्कृत संस्कृति विकास संस्थान द्वारा विधिवत वेदों के मंत्रोच्चार से किया गया ।
भूमि पूजन एवं शिलान्यास संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य राधा गोविंद त्रिपाठी प्रोफ़ेसर रवि शंकर मेनन और डॉक्टर कांता भाटिया के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ । गोवर्धन परिक्रमा मार्ग के पास बन रहे इस गुरूकुल का नाम श्रीश्रीविश्वेशतीर्थ वैदिक गुरुकुल पूज्य गुरु जी के नाम पर रखा जाएगा । संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधा गोविंद त्रिपाठी के अनुसार इस 3 मंज़िला गुरुकुल के छात्रों को नि शुल्क वेद और आधुनिक शिक्षा दी जाएगी . सबसे बड़ी बात यह है कि इस गुरुकुल के निर्माण में कोई सरकारी मदद नहीं ली जा रही है बल्कि संस्थान के सदस्यों पदाधिकारियों और समाज सेवियों द्वारा बढ़ चढ़कर सहयोग दिया जा रहा है ।
इसी क्रम में श्री लाल बहादुर शास्त्री संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रोफ़ेसर धर्मानंद राउत ने गुरुकुल निर्माण के लिए 11 लाख रुपये अनुदान के तौर पर देने का ऐलान किया. इसी तरह गुरुकुल प्रकल्प की
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कांता भाटिया ने 5 लाख रूपये , संस्थान के राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट अरुण कुमार मंगल ने भी 5 लाख रुपये सहयोग देने का ऐलान किया ।
संस्था के सह संस्थापक सुनील शर्मा के मुताबिक़ समाज सेवियों के सहयोग से उन्हें गोवर्धन में ही गौशाला के लिए भी ज़मीन दान में मिली है ये डेढ़ एकड़ ज़मीन समाज सेवी सुरेन्द्र पटेल ने संस्थान को दान की है इसी तरह राजस्थान में भी गुरुकुल और गोशाला के लिए भूमि दान में मिली है समाजसेवी श्री विष्णु सिंघल के द्वारा ज़मीन और इसके निर्माण के लिए राशि दान की है, कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय तिरुपति के पूर्व संकाय अध्यक्ष प्रोफ़ेसर के रवि शंकर मेनन महामंडलेश्वर श्री सचिदानंद महाराज और स्वामी रविंद्रानंदजी जी परमहंस थे जिन्होंने संस्था को सनातन को बढ़ावा देने के कार्य को आगे बढ़ाने का आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के वाइस चांसलर श्रीनिवास वरखेड़ी उपस्थित रहे, कार्यक्रम के आयोजन में गौसेवा प्रकल्प के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट विनोद जिंदल, समाजसेवी राम मोहन लवानिया ‘रॉकी’ और संस्थान के दिल्ली प्रांत के अध्यक्ष प्रोफेसर विजय गर्ग का योगदान सराहनीय रहा। कार्यक्रम के संचालन में डॉ. आरती शर्मा, डॉ. एस सविता, डॉ. ऋतिका, डॉ. मोनिका मिश्रा और अन्य का सहयोग रहा।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
What's Hot
गोवर्धन मथुरा में बनेगा गुरुकुल, छात्र नि शुल्क लेंगे वेदों का ज्ञान
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।


