फतेहपुर सीकरी/आगरा। शनिवार को स्टेट लेवल गाइड एसोसिएशन के अध्यक्ष नौशाद कुरैशी के नेतृत्व में गाइडों का एक प्रतिनिधिमंडल थाना अध्यक्ष फतेहपुर सीकरी से मिला और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया कि रही गुलिस्ता कार पार्किंग गेट पर कुछ लोग अवैध रूप से गाइड का कार्य कर रहे हैं। जिससे वैध गाइडों का नुकसान होता है और पर्यटन स्थल की छवि भी धूमिल होती है।

एसोसिएशन ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि इन अवैध गाइडों के कारण पर्यटकों को असुरक्षा का अनुभव होता है और कई बार विवाद जैसी स्थितियां भी उत्पन्न हो जाती हैं। इसका प्रतिकूल असर स्थानीय पर्यटन पर पड़ रहा है। थाना प्रशासन तत्काल अवैध गाइडों पर कार्रवाई सुनिश्चित करे, ताकि केवल अधिकृत और लाइसेंस प्राप्त गाइड ही पर्यटकों को सेवाएं प्रदान कर सकें और पर्यटन स्थल की गरिमा एवं विश्वसनीयता बनी रहे।

  • रिपोर्ट – दिलशाद समीर

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version