गोवर्धन तहसील के नेनुपट्टी क्षेत्र अंतर्गत गांव घड़ी बिस्सा में रविवार को एक भावुक और श्रद्धापूर्ण माहौल में स्वर्गीय श्री हरिकिशन जी एवं स्वर्गीय श्रीमती सुरजो देवी की मूर्तियों का भव्य अनावरण किया गया। यह कार्यक्रम स्व. दंपत्ति के सुपुत्र गिरधारी लाल, सोहनलाल, लेखराज एवं नाती प्रमोद कुमार, हरिओम द्वारा गांव स्थित हरकिशन मैरिज होम परिसर में आयोजित किया गया।
मूर्ति अनावरण कार्यक्रम के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों ने भाग लेकर प्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम की शुरुआत क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी प्रीतम सिंह ने फीता काटकर की। इसके पश्चात उन्होंने स्व. हरिकिशन जी की प्रतिमा पर साफा बांधकर तथा स्व. सुरजो देवी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस पावन अवसर पर कई प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें राष्ट्रीय लोक दल के जिला अध्यक्ष राजपाल भरंगर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेश भगत, रोहतास वर्मा (पूर्व नगर अध्यक्ष सौख), पूर्व नगर अध्यक्ष भरत सिंह चौधरी, हेमराज चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष के छोटे भाई डीएम सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे।
क्षेत्र के सर्व समाज के लोगों ने भी भारी संख्या में पहुंचकर इस आयोजन को सफल बनाया। कार्यक्रम के अंत में आयोजनकर्ता गिरधारी मास्टर साहब ने समस्त आगंतुकों एवं सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
यह आयोजन न सिर्फ एक पारिवारिक श्रद्धांजलि का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक एकता और पारिवारिक मूल्यों के प्रति समर्पण का एक प्रेरणादायक उदाहरण भी प्रस्तुत किया।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
माता-पिता की मूर्तियों के अनावरण पर गांव घड़ी बिस्सा में हुआ बृहद भंडारा


Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।