इगलास/अलीगढ (संवाददाता)। इगलास कस्बे में भागवत महापुराण कथा के शुभारंभ से पूर्व रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक और भक्तिमय माहौल बन गया। केवल राम शर्मा द्वारा आयोजित इस धार्मिक आयोजन के तहत सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर कस्बे के विभिन्न मार्गों से श्रद्धा और भक्ति के साथ यात्रा निकाली।
कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान के जयकारे लगाते हुए परिक्रमा की और भजन-कीर्तन से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। यात्रा में कमल कुमार पुत्र अनिल कुमार, कृष्णकांत चतुर्वेदी, दुर्गेश नंबरदार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
आयोजकों के अनुसार भागवत महापुराण कथा का वाचन मयंक उपाध्याय द्वारा किया जाएगा, जिसमें प्रतिदिन श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर कथा का श्रवण करेंगे। इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है।























