फतेहाबाद/आगरा। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत थाना क्षेत्र निबोहरा के रहना वाली माता इंटर कॉलेज गढ़ी धर्मजीत में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अध्यापक व छात्राओं को एकत्रित कर महिलाओं, बच्चियों एवं बच्चों की सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में पुलिस द्वारा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों— 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तथा 1930 साइबर हेल्पलाइन—के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया।

इसके साथ ही बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में जानकारी दी गई तथा समाज में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए सभी को जागरूक रहने का संकल्प दिलाया गया।

इस अवसर पर इंस्पेक्टर जयनारायण सिंह, थाना निबोहरा ने छात्राओं को आत्मनिर्भर और सजग रहने का संदेश दिया।

रिपोर्ट – संवाददाता फतेहाबाद

Exit mobile version