फतेहाबाद/आगरा: गरीबों की सहायता को हर समय तैयार रहने वाली कस्बा की समाजसेवी संस्था हमारा फतेहाबाद डेवलपिंग ग्रुप द्वारा विद्यालयों में पढ़ने वाले गरीब बच्चों को बैग वितरण किया जा रहे हैं। आज दूसरे दिन समाज सेवी संस्था द्वारा श्रीमती भगवान देवी कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं को निशुल्क बैगौ का वितरण किया गया।
आज मंगलवार को विद्यालय की 90 गरीब -छात्राओं को निशुल्क बैग और बॉल पेन का वितरण किया गया इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य द्वारा संस्था के सभी सदस्यों का दुपट्टा पहन कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान भाग लेने वालों में प्रमुख रूप से श्रीमती सीमा गुप्ता सत्य प्रकाश गुप्ता अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि प्रकाश शल्या समाजसेवी संस्था के संस्थापक आलोक बछरबार डॉ मुकेश बघेल नरेंद्र झा नीरज मेरोठिया आनंद सराफ अनिल गुप्ता पूर्व सभासद अंकित गुप्ता शैलेंद्र सिंह विकास राजकुमार विपुल लोहिया मनीष शर्मा मुकेश बॉबी भाई शुभम शल्या रामवीर चक उमाशंकर गुप्ता बॉबी गुप्ता महाराजपुर वाले विद्यालय प्रधानाचार्य रामदुलारी महिला मंडल उत्तर क्षेत्र की अध्यक्ष संध्या दौनेरिया रेनू अनिबारिया आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।
- रिपोर्ट – सुशील गुप्ता