जिला नजर | संवाददाता
___________________
अलीगढ़। थाना रोरावर क्षेत्र के शाहजमल स्थित तेलीपाड़ा मोहल्ले में मस्जिद से नमाज पढ़कर लौट रहे युवकों के साथ दबंगों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवकों के बीच हुए विवाद में बीच-बचाव करने पर दबंगों ने उनके साथ जमकर मारपीट कर दी।
मारपीट की इस घटना में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो युवकों की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। यह पूरी घटना अलीगढ़ के थाना रोरावर क्षेत्र के शाहजमल स्थित तेलीपाड़ा मोहल्ले की बताई जा रही है।























