मुरैना/मप्र: ग्राम अरदौनी व आसपास के क्षेत्र में पूर्व विधायक राकेश मावई ने किसानों की नुकसान हुई फसलों का मुआयना किया। उन्होंने खेतों में पहुंचकर किसानों से फसल की स्थिति जानी।
पूर्व विधायक मावई ने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्या शासन-प्रशासन तक पहुंचाई जाएगी और उन्हें हर संभव मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान उनके साथ भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय किसान भी मौजूद रहे।
- रिपोर्ट – मुहम्मद इसरार खान





