अलीगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ के निर्देशन में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपराध नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून-शांति व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लगातार पैदल गश्त की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रमुख चौराहों, तिराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों, मुख्य मार्गों तथा मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजन से संवाद स्थापित किया जा रहा है। साथ ही संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।
यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी, वाहनों पर अवैध हूटर/सायरन/प्रेशर हार्न का प्रयोग, वाहनों के शीशों पर काली फिल्म लगाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस प्रशासन द्वारा आमजन से कानून का पालन करने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है।
- रिपोर्ट – संजय भारद्वाज





