फतेहाबाद/आगरा। डौकी क्षेत्र के मेहरा नाहरगंज, नूरपुर, तनौरा आदि गांव में यमुना नदी में आई बाढ़ के बाद हालत बिगड़ रहे हैं। सैकड़ो बीघा फसल बाढ़ के आए पानी से जल मग्न होकर खराब हो चुकी है ।
वहीं इस पूरी व्यवस्था का जायजा लेने के लिए भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस और प्रशासन की टीम भी बाढ़ क्षेत्र में डटी हुई है।डौकी थाना क्षेत्र के मेहरा नाहरगंज, नूरपुर ,तनौरा आदि गांव में बाढ़ का पानी यमुना नदी से सटे हुए खेतों और बस्तियों में घुस गया है। जिसके चलते लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रात गुजारनी पड़ रही है।
पुलिस और प्रशासन की टीम व्यवस्था में जुटी हुई है। इस दौरान यमुना नदी के किनारे भारी कटान हो जाने के चलते कई किसानों की फसले पानी के साथ बह गई है।
शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष राजवीर लवानिया अपनी टीम के साथ इन क्षेत्रों का जायजा लेने के लिए पहुंचे तथा उन्होंने प्रशासन से पीड़ित किसानों को हर संभव सहायता देने की अपील की है।
इस दौरान सदर तहसील का प्रशासन एवं डौकी पुलिस भी लोगों की मदद के लिए जुटी हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार गांव में कैंप लगाकर लोगों के स्वास्थ्य पर निगाह रख रही है।
_______________
संवाददाता🔹 सुशील कुमार गुप्ता