फतेहाबाद/आगरा। यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ने से हालत खराब होते जा रहे हैं अभी यमुना नदी आई बाढ़ का पानी ग्रामीणों के घरों में भरना प्रारंभ हो गया है आज जोनेश्वर यमुना घाट पर स्थित मराठा कालीन शिव मंदिर की सीडीओ तक बाढ़ का पानी पहुंच गया जिससे मंदिर की दो सीढ़ियां डूब गई।

मंदिर के बगल में बना साधु संतों के रहने का आश्रम भी तीन से चार फीट पानी भर गया यही नहीं यमुना घाट जाने वाला मार्ग भी पूरी तरह बंद हो गया है जिससे यमुना घाट स्थित शमशान घाट पर अंतिम संस्कार क्रिया भी बंद हो गई अब ग्रामीण कस्बा के फतेहाबाद बाह बाईपास स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार को आने को मजबूर हैं वही ग्राम भौलपुरा में कई घरों में यमुना का पानी भर जाने से ग्रामीण सुरक्षित स्थान पर जाने को मजबूर हो गए हैं।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version