• गोविन्द पाराशर– संवाददाता आगरा
आगरा। जिले के एत्मादपुर क्षेत्र में आज गुरुवार की सुबह हाईटेक ड्रामा देखने को मिला। अपनी प्रेमिका से मिलने की मांग को लेकर एक युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया।
यह देख स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और सभी उससे नीचे उतरने की मनुहार करने लगे। लेकिन युवक ने साफ कह दिया कि पहले उसकी प्रेमिका को बुलाया जाए, उसके बाद ही वह नीचे उतरेगा।
इस बात को लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने काफी देर तक उसे समझाने के बाद नीचे उतारा। बताया गया है कि युवक पड़ोसी जनपद मथुरा का निवासी है। थाना एत्मादपुर पुलिस ने उसे परिजनों की सुपुर्दगी हेतु मथुरा भेज दिया।





















