राजा का रामपुर/एटा। थाना क्षेत्र के कैला गांव में जमीनी विवाद में परिवार के ही दो लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल यशवंत सिंह और जय सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज पर चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा। जहां से चिकित्सीय परीक्षण के बाद एक-रे एडवाइज के लिए उनको हायर सेंटर रेफर किया गया है।

वहीं इस मामले में दोनों पक्षों ने कोतवाली राजा का रामपुर में लिखित शिकायत दी। जिसमें एक पक्ष से सचिन ने चार लोगों पर मुकदमा पंजीकृत कराया है वहीं दूसरे पक्ष से यशवंत ने दो लोगों पर मुकदमा पंजीकृत कराया है।दोनों ही एक ही परिवार के हैं। मामले पर थाना राजा का रामपुर के थाना अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया,पारिवारिक बंटवारे को लेकर विवाद हुआ है 6 भाई हैं पांच विशे जमीन को लेकर मारपीट की घटना हुई है।

जिसमें दो लोग घायल हुए दोनों घायलों का चिकित्सीय परीक्षण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज पर करवाया गया है।दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर छ लोगों पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है मामले की जांच पड़ताल थाना राजा का रामपुर पुलिस ने शुरू कर दी है।

  • रिपोर्ट – सुनील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version