अलीगंज/एटा। अलीगंज क्षेत्र में विशाल देवी जागरण का आयोजन किया गया। जिसमे कासगंज से आये डॉली एंड पार्टी के कलाकारों द्वारा आने को भजनों के साथ झांकियां की प्रस्तुति दी गई। भजनों को सुन भक्तगण झूमते हुए नजर आए और माता के जयकारों से पूरा पंडाल गुंजयमान हो उठा।

देवी जागरण का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसे नगर प्रचारक कुलदीप और विकास सह करवा सौरभ जी ने संपन्न कराया। उनके द्वारा माता रानी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर भक्तिमय माहौल की शुरुआत की गई। पूरे आयोजन स्थल पर मां दुर्गा की भव्य झांकी, पुष्प सज्जा और आकर्षक रोशनी से अद्भुत आभा छा गई। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों में उषा चौहान, धर्मेंद्र सिंह चौहान, रामवीर सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने मां के जयकारे लगाकर भक्ति और उत्साह का वातावरण बना दिया। पूरी रात माता रानी के भजनों और स्तुति गीतों से पंडाल गूंजता रहा।

डॉली एंड पार्टी कासगंज के संचालक राजेश कुमार डॉली के कुशल निर्देशन और अनुशासन से पूरी टीम ने समर्पण और निष्ठा के साथ मंचीय प्रस्तुतियां दीं। देवी भजनों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। मुख्य भजन प्रस्तोता पांडे जी ने अपनी मधुर वाणी में जब “मेरे शेरोंवाली माता की जय” का गान आरंभ किया, तो पूरा पंडाल झूम उठा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साह बढ़ाया। भजन कार्यक्रम को और भी प्रभावशाली बनाया पायल कटियार, चित्रा शर्मा, पवन बुजवासी और अनिल कुमार ने एक के बाद एक देवी गीतों से वातावरण को भक्तिरस में डुबो दिया।

भक्ति संगीत का संचालन गौरव म्यूजिकल ग्रुप कासगंज द्वारा किया गया, जिनकी सुरीली धुनों पर भक्त झूमते नजर आए। वहीं मंच पर शिवम आर्ट ग्रुप की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। उन्होंने मां दुर्गा के नौ रूपों पर आधारित झांकियां प्रस्तुत कीं, जो अद्भुत और आकर्षक रहीं। झांकी के दौरान भक्तों ने बार-बार “जय माता दी” के नारे लगाए और माता के चरणों में पुष्प अर्पित किए।

प्रसाद वितरण का भी सुंदर आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के अंत में मां दुर्गा की आरती के साथ समापन हुआ। उपस्थित सभी भक्तों ने माता रानी से अपने परिवार और समाज के सुख, शांति तथा समृद्धि की कामना की। पूरी रात माता के जयकारों से अलीगंज भक्ति और श्रद्धा के भाव में डूबा रहा।

  • रिपोर्ट – सुनील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version