मथुरा।जिले की छाता तहसील अंतर्गत कोसीकलां कस्बे के नगला अलीपुर में सोमवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे, ईंट–पत्थर और गोलियां चलीं। अचानक हुए इस हमले में आधा दर्जन से अधिक महिला एवं पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल कोसीकलां भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी घायलों को गंभीर हालत के चलते मथुरा रेफर कर दिया।दिनदहाड़े हुई इस वारदात और गोलियां चलने से गांव समेत आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन बढ़ रही घटनाएं कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रही हैं।पीड़ित पक्ष का आरोप है कि सिराजुद्दीन नाम का व्यक्ति पहले भी उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे चुका है और फिलहाल जमानत पर बाहर है। आरोप है कि बाहर आने के बाद वह समझौते का दबाव बना रहा था। इंकार करने पर अपने साथियों के साथ मिलकर इस हमले की योजना बनाई और गोलीबारी की।कोसीकलां थाना प्रभारी के अनुसार तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
पुरानी रंजिश में तांडव,लाठी-डंडों और गोलियों से जमकर हुआ हमला,कई लोग घायल
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।





