संवाददाता- दिलशाद समीर
फतेहपुर सीकरी/आगरा। फतेहपुर सीकरी की ऐतिहासिक इमारतों का भ्रमण करने आई गुजरात की महिला पर्यटक अंजुमन पत्नी हसन भ्रमण के दौरान अनूप तालाब के समीप अचानक गिरकर घायल हो गईं।
सूचना मिलते ही भारतीय पुरातत्व विभाग के कर्मचारियों ने तत्काल सहायता करते हुए महिला को फतेहपुर सीकरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया।
सूत्रों के अनुसार, घायल महिला सूरत से आगरा एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं और कार्यक्रम के बाद फतेहपुर सीकरी के ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण के लिए पहुंची थीं। बताया गया है कि महिला आईएएस अधिकारी के परिवार से संबंध रखती हैं।
इस संबंध में भारतीय पुरातत्व विभाग के सर्किल ऑफिसर दिलीप सिंह ने बताया कि महिला पर्यटक के गिरने की जानकारी मिलते ही विभागीय कर्मचारियों ने तत्काल सहायता की। उन्हें स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
___________






