फतेहाबाद/आगरा: गरीबों की सेवा में हर समय तैयार रहने वाली कस्बा की समाज सेवी संस्था फतेहाबाद डेवलपिंग ग्रुप द्वारा सर्दी का मौसम प्रारंभ होने के साथ गरीबों और बेसहारा लोगों को सर्दी से बचाने के लिए हर साल की तरह इस साल भी कंबल वितरण कर रही है।
संस्था द्वारा दूसरे चरण में आज रविवार को कस्बा के बिहारी जी महाराज मंदिर पर 70 गरीबों को कंबल का वितरण किया गया कंबल पाकर के गरीब और बेसहारा लोगों ने राहत के सांस ली समाज सेवी संस्था के संयोजक आलोक बछरवार ने बताया कि हमारी संस्था द्वारा हर साल सर्दी के मौसम में गरीब और बेसहारा लोगों को सर्दी से बचने के लिए कंबल का वितरण किया जाता है।
इस साल भी हमारी संस्था द्वारा संस्था के सदस्यों और सहयोगियों के सहयोग से 6 चरणों में 500 गरीबों को कंबल वितरण किए जाएंगे उन्होंने बताया दो चरणों में 140 गरीबों को कंबल वितरण किए जा चुके हैं 1 जनवरी को विद्यालय में पढ़ने वाले गरीब बच्चों को चिन्हित कर स्वेटर और मौजा का वितरण किया जाएगा।
अगर देखा जाए तो कस्बा की समाज सेवी संस्था फतेहाबाद डेवलपिंग ग्रुप द्वारा पिछले 10 सालों से लगातार गरीबों की सेवा करती आ रही है कंबल वितरण करने वालों में संस्था के संयोजक आलोक बछरवार दिनेश कुमार गुप्ता चंदन गुप्ता के अलावा संस्था के सदस्य और सहयोगी मौजूद थे।
- रिपोर्ट – सुशील गुप्ता





