फतेहाबाद/आगरा: फतेहाबाद तहसील क्षेत्र के प्रख्यात सती जशोदा देवी मंदिर ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। एक सर्वसम्मति से हुई बैठक के बाद उत्तम सिंह कुशवाहा को नया अध्यक्ष और दीपक कुशवाहा को नया कोषाध्यक्ष चुना गया है।
यह बैठक फतेहाबाद की ग्राम टिपुरी स्थित मां सती जशोदा देवी मंदिर ट्रस्ट के लिए आयोजित की गई थी। इसमें समाज के बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान मंदिर के महंत बाबा राकेश गिरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश कुशवाहा, प्रिंस कुशवाहा, दयाराम, नेकराम, एवरन सिंह, लक्ष्मी नारायण, विजेंद्र सिंह, गुटई राम, सोनू ट्रांसपोर्ट, ओमप्रकाश और चंदन सिंह सहित कई प्रमुख व्यक्तियों ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी के गठन का फैसला लिया।
कार्यकारिणी के गठन के बाद, सभी उपस्थित लोगों ने मंदिर जाकर मां सती जशोदा देवी के दरबार में मत्था टेका और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
- रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

