फतेहाबाद/आगरा। फतेहाबाद डेवलपिंग ग्रुप ने 70 जरूरतमंदों को बांटे कंबलः संस्था ने चौथे चरण में हनुमान मंदिर पर किया वितरण आगरा में डेवलपिंग ग्रुप नामक समाज सेवी संस्था ने बुधवार को फतेहाबाद में 70 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। यह वितरण कार्यक्रम बाह रोड स्थित हनुमान मंदिर पर आयोजित किया गया।
समाजसेवी संस्था कड़ाके की सर्दी से गरीबों और जरूरतमंदों को बचाने के लिए लगातार कंबल बांट रही है। यह इस श्रृंखला का चौथा चरण था, इससे पहले तीन चरणों में भी कंबल वितरित किए जा चुके हैं।संस्था के संयोजक आलोक बछरवार के अनुसार, चौथे चरण का यह कैंप बुधवार दोपहर करीब 12 बजे प्राचीन हनुमान मंदिर पर लगाया गया। इसमें कुल 70 जरूरतमंदों को कंबल दिए गए।
बछरवार ने बताया कि ये कंबल समाजसेवियों से एकत्रित किए जाते हैं और फिर जरूरतमंदों तक पहुंचाए जाते हैं अब तक हमारी संस्था द्वारा 360 गरीबों को कंबल का वितरण किया गया है आगे भी किसी प्रकार कंबल वितरण का कार्य की जारी रहेगा इस दौरान संस्था के कई सदस्य भी मौजूद रहे
संवाददाता🔹सुशील गुप्ता





