जिला नज़र ब्यूरो चीफ संजय भारद्वाज
अलीगढ़। अलीगढ आरएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज धवरिया के समर्थन में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन स्वराष्ट्र एवं संयुक्त राष्ट्रीय सर्वशक्ति मोर्चा के नेतृत्व में किसानों ने मंडलायुक्त अलीगढ़ को ज्ञापन सौंपा।
किसानों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि पंकज धवरिया पर दर्ज कथित फर्जी मुकदमों को तत्काल वापस लिया जाए।
किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि 20 दिनों के भीतर मुकदमे वापस नहीं लिए गए, तो सभी किसान संगठन एकजुट होकर हाथरस एसपी कार्यालय का घेराव करेंगे और अनिश्चितकालीन धरना देने को बाध्य होंगे।
इस दौरान विभिन्न किसान संगठनों के राष्ट्रीय पदाधिकारी भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इनमें भारतीय किसान यूनियन किसान शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिट्टी गोड -बुलंदशहर, भारतीय किसान यूनियन अन्नदाता के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश मीणा गाजियाबाद, भारतीय किसान यूनियन तेवतिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव -हापुड़, भारतीय किसान यूनियन बेरोजगार मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. किशोर सिंह, भारतीय किसान यूनियन अपना अधिकार के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनार सिंह वर्मा तथा भारतीय किसान यूनियन आजाद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजेश यादव प्रमुख रूप से शामिल रहे।
किसान नेताओं ने एक स्वर में कहा कि यदि उनके नेता पर लगाए गए मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।























