आगरा। किसान दिवस और चौधरी चरण सिंह की जयंती पर राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने रिठौरी में किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें बुजुर्ग किसानों को शॉल और साफा पहनाकर सम्मानित किया गया।
रालोद जिलाध्यक्ष गोविंद शर्मा ने कहा कि चौधरी चरण सिंह की जयंती किसानों के बीच मनाकर उनकी विचारधारा को जीवित रखा जाना चाहिए। कार्यक्रम में भाव सिंह प्रधान, अनीता चाहर, रण सिंह माहौर, निरंजन सिंह माहौर, विजेंद्र सिंह, राममूर्ति शर्मा, राम खिलजी और मुरारी लाल शर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे।
चरण सिंह के विचारों से लेनी चाहिए प्रेरणा अकोला। विकास खंड परिसर में मंगलवार को किसान दिवस और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह 123वीं जयंती पर कार्यक्रम किया गया। यशपाल सिंह ने कहा कि चौधरी चरण सिंह के विचारों को हमें अपनाकर प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर छिद्दी सिंह, ब्लॉक प्रमुख रविंद्र सिंह, डॉ. गंभीर सिंह चाहर, एडीओ पंचायत अजय सिंह फौजदार, दीपक चाहर, शौरेंद्र सिंह, उम्मेद सिंह और सुखबीर सिंह चाहर रहे।
- रिपोर्ट – मुहम्मद इस्माइल





