जिला नज़र संवाददाता मुहम्मद इस्माइल
आगरा। तहसील किरावली क्षेत्र में तीन अप्रैल को हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की फ़सलों को बड़ा नुक़सान पहुँचाया था जिसके बाद क्षेत्रीय सांसद और विधायकों ने अधिकारियों के साथ प्रभावित गाँवो का दौरा किया था और किसानों को आश्वासन दिया था कि बहत्तर घंटे में नुक़सान का आंकलन कर किसानों को मुआवजा दिया जाएगा लेकिन किसानों को अभी तक मुआवजा नहीं मिलने से किसानों में आक्रोश है।
आज किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुकेश डागुर और कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनाथ सिकरवार के नेतृत्व में किरावली तहसील में सेकडों किसान तहसील में मुआवजा दो या सांसद विधायक इस्तीफा दो के नारे लिखे तख्तियां लेकर तहसील पहुंचे और करीब दो घंटे तक तहसील का घेराव किया। जिसके बाद एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम छह सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।
इस अवसर पर किसान कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष मुकेश डागुर ने अवगत कराया कि किसान की फ़सले बर्बाद हो गई है मुआवजा नहीं मिलने से परेशान है उन्होंने मुआवजा न मिलने के पीछे सांसद विधायक को जिम्मेदार बताते हुए इस्तीफे की माँग की। और जल्द ही किसानों को मुआवजा नहीं मिलने पर गांव गांव आंदोलन खड़ा करने की चेतावनी भी दी है।
साथ ही एमएसपी, किसानों की कर्जमाफी, सरकारी खरीद केंद्रों को खोलने ,स्मार्ट मीटर का भी विरोध किया, इसके साथ जिलाध्यक्ष रामनाथ सिकरवार ने कहा है कि सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है सरकार में बैठे लोग किसानों से झूठ बोल रहे है कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ खड़ी है जरूरत पड़ी तो बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएग।
इस अवसर पर छितर इन्दौलिया, राजू चाहर, लाला इन्दौलिया, संतोष चाहर, जसवंत चाहर, भानु सोलंकी, कीर्ति सिंह, पुष्पेंद्र डागुर, रामवीर इन्दौलिया, दिनेश शर्मा, अनेक सिंह इन्दौलिया, राधाबल्लभ कुशवाह, रोहन सिंह प्रधान, कल्ला प्रधान, ओमप्रकाश प्रधान,बजगदीश सिंह, दीनदयाल सिंह, चरण सिंह, आदि सेकडो किसान मौजूद रहे।























