फतेहाबाद/आगरा: फतेहाबाद के गांव गुवरौठ निवासी मूलचंद उम्र लगभग 33 वर्ष पुत्र छदामी लाल की ठंड लगने से मौत हो गई। वह विगत रविवार को अपने खेतों पर बेसहारा गोवंशीय पशुओं से फसल की रखवाली करने के लिए गया था।
सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे जब आसपास के किसान खेतों की ओर गए, तो मूलचंद खेत में मृत अवस्था में पड़े मिले। इसकी सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों के अनुसार अत्यधिक ठंड के कारण उनकी मौत हुई है। घटना से गांव में शोक की लहर है।
- रिपोर्ट – सुशील गुप्ता





