फतेहाबाद/आगरा। फतेहाबाद के ग्राम नगरचंद्र में खेत से काम कर घर लौटते समय एक किसान के ऊपर विद्युत तार गिर गया।

जिसके चलते करंट से उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेहाबाद के ग्राम नगरचंद्र निवासी श्री कृष्णा चौहान पुत्र जवर सिंह उम्र करीब 45 वर्ष बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12:00 बजे अपने खेतों से लौट कर आ रहे थे।

इसी बीच रास्ते में विद्युत पोल के ऊपर से करंट का तार गिर जाने से उन्हें गंभीर रूप से करंट लग गया। जिसके चलते कृष्ण चौहान की मौके पर ही मौत हो गई। 

घटना की जानकारी पर उनके घर में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुड़ गए तथा इसकी सूचना फतेहाबाद पुलिस को दी गई।

जानकारी पर फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक के चार बच्चे हैं। दो पुत्रियां की शादी हो चुकी है।पीड़ित परिवार ने मुआवजे की मांग की है।

रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

error: Content is protected !!
Exit mobile version