नई दिल्ली/लंदन | एजेंसी: ब्रिटेन स्थित कैपारो ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के संस्थापक और प्रसिद्ध NRI उद्योगपति लॉर्ड स्वराज पॉल का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया। भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच संबंधों को मजबूत करने में उनके महत्वपूर्ण योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। पंजाब के जालंधर में जन्मे लॉर्ड पॉल ने अपने उद्यमशीलता कौशल और सामाजिक कार्यों से वैश्विक स्तर पर ख्याति प्राप्त की थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने अपने शोक संदेश में कहा, “लॉर्ड स्वराज पॉल का निधन भारत और ब्रिटेन के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके द्वारा भारत-यूके संबंधों में दिया गया योगदान अविस्मरणीय रहेगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।”
लॉर्ड स्वराज पॉल ने कैपारो ग्रुप के माध्यम से स्टील और इंजीनियरिंग क्षेत्र में क्रांति लाई और भारत के साथ व्यापारिक व सांस्कृतिक रिश्तों को बढ़ावा दिया। उनके निधन से उद्योग जगत में शोक की लहर है।
_______________