अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की धर्म नगरी अयोध्या में फैजाबाद बार एसोसिएशन अयोध्या का वार्षिक चुनाव 6 जनवरी 2026 को होगा। मतगणना 7 जनवरी को होगा। तीन दिनों तक चले नामांकन में 12 पदों के लिए 45 प्रत्याशियों ने अपना पर्चा दाखिल किया।
अध्यक्ष पद पर- कालिका प्रसाद मिश्रा, सूर्यभान वर्मा, बब्बन कुमार चौबे, जुगल किशोर मिश्रा तथा y. b. मिश्रा ने अपना नामांकन किया । इस प्रकार अध्यक्ष पद पर कुल पांच प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया

इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद के लिए- अशोक कुमार सिंह, अंजनी कुमार त्रिपाठी, राजेश कुमार पांडे, रणधीर यादव, धनुष जी, राजेश कुमार उपाध्याय ने अपना परिचय दाखिल किया। इस प्रकार उपाध्यक्ष पद के लिए 6 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल हुआ।

मत्री पद के लिए- अजय कुमार श्रीवास्तव, राजेश कुमार यादव, शैलेंद्र कुमार जायसवाल, विनोद कुमार सिंह, अजय कुमार वर्मा, योगेंद्र कुमार पांडे, प्रदीप कुमार चौबे तथा श्री प्रकाश दुबे ने अपना नामांकन किया। इस प्रकार मंत्री पद के लिए कुल आठ परचे दाखिल हुए।
संयुक्त मंत्री प्रथम पर- संतोष कुमार मिश्रा व मनोज कुमार सिंह ने अपना परिचय दाखिल किया। संयुक्त मंत्री सेकंड- पीयूष कुमार त्रिपाठी, अजय कुमार श्रीवास्तव ने नामांकन किया।

कोषाध्यक्ष अध्यक्ष पद के लिए- राजेंद्र कुमार तिवारी, अशोक कुमार दुबे, महेंद्र प्रताप तिवारी तथा जय प्रकाश पाल ने अपना परिचय दाखिल किया। कार्यकारिणी प्रथम के लिए- राम जी गुप्ता, पंकज कुमार द्विवेदी, रामचंद्र यादव, हरिराम शुक्ला, तथा दुर्गा प्रसाद ने अपना परिचय दाखिल किया। कार्यकारिणी द्वितीय के लिए- विजयनारायण तिवारी, अभय कुमार सिंह, कौशल कुमार, बद्री प्रसाद यादव ने नामांकन किया।
कार्यकारिणी तृतीया के लिए- प्रदीप श्रीवास्तव, अमित कुमार तिवारी, मोहम्मद सलीम, गोपाल त्रिपाठी, प्रदीप कुमार सिंह, अमित कुमार, प्रमोद कुमार तिवारी, रूद्रप्रकाश मिश्र ने नामांकन किया।

इस प्रकार कचहरी प्रांगण में चुनावी माहौल पूरी तरह से चरम पर पहुंच गया है। यद्यपि 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक सिविल कोर्ट में अवकाश है फिर भी चुनावी प्रचार को देखते हुए प्रत्याशी और उनके समर्थक कचहरी में पूरी तरह से डटे रहने की उम्मीद है। प्रत्याशी गण अब मतदाताओं के घर-घर जाकर भी चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस प्रकार नामांकन का पहला चरण भारी भीड़ के साथ संपन्न हुआ। अब देखना है कि अध्यक्ष और मंत्री पद पर किसके माथे पर तिलक लगता है। बार एसोसिएशन फैजाबाद का चुनाव काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसी स्थिति में यहां का चुनाव आसान नहीं होता है।

  • रिपोर्ट – देवबक्स वर्मा

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version