फतेहाबाद/आगरा: क़स्बा के कान्हा वन गार्डन में सोमवार को आयोजित किसान गोष्ठी में कृषि विशेषज्ञों ने आलू की उन्नत खेती के तरीके बताए। इस दौरान बड़ी संख्या में कृषि विशेषज्ञ और क्षेत्रीय किसान मौजूद रहे।

यह गोष्ठी सोमवार दोपहर 2:00 बजे आयोजित की गई थी। इसमें बाहर से आए कृषि विशेषज्ञों ने आलू की आगामी फसल के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

कृषि विशेषज्ञ अजीत उपाध्याय ने किसानों को आलू की फसल के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फसल उगने के समय मृदा स्वास्थ्य के लिए मिट्टी का नमूना लेना आवश्यक है। साथ ही, मिट्टी की जांच में मौजूद विभिन्न तत्वों की मात्रा के बारे में भी जानकारी दी गई।

किसानों ने भी विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाएं शांत कीं। इस अवसर पर अजीत उपाध्याय, युवराज सिंह राठौड़, सीपी त्यागी, रमाकांत गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता, हरिओम कसेरे और अरुण गुप्ता सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता
Exit mobile version