फतेहाबाद/आगरा: इस समय यमुना में आई बाढ़ पूरे उफान पर है वहीं प्रशासन द्वारा बाढ़ ग्रस्त ग्रामीण क्षेत्र का दौरा कर ग्रामीणों से यमुना में अपने पशुओं को ना ले जाने और यमुना में नहाने के लिए न जानेकी अपील ग्रामीणों से कर रहा है इसके बाद भी ग्रामीण यमुना में कूद कर नहाते देखे जा रहे हैं।
ऐसा ही एक वीडियो आज वायरस हो रहा है जिसमें जोनेश्वर यमुना घाट पर यमुना में कई बच्चे नहाते देखे जा रहे हैं जो मौत को दावत देने पर समान है उल्लेखनीय हो कि सोमवार को थाना डौकी क्षेत्र में यमुना में नहाते समय तीन युवक डूब गए जिसमें एक युवक की मौत हो गई इसके बाद भी ग्रामीण बच्चों यमुना में घुसकर नहाने से बाज नहीं आ रहे हैं।
- रिपोर्ट – सुशील गुप्ता