फतेहाबाद/आगरा। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत नमो प्रेरणा महिला संकुल समिति पलिया फतेहाबाद का वार्षिक अधिवेशन बुधवार को संपन्न हुआ। इस दौरान एसडीएम स्वाति शर्मा ने महिला सशक्तिकरण पर बल दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिकारी और महिलाएं मौजूद रही।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत नमो प्रेरणा महिला संकुल समिति पलिया का वार्षिक अधिवेशन फतेहाबाद के गुरु जी गार्डन आगरा रोड पर बुधवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पहुंची एसडीएम स्वाति शर्मा आईएएस एवं सहायक विकास अधिकारी आईएसबी महेंद्र पाल सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की।

इस दौरान एसडीएम स्वाति शर्मा ने मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा ,नारी सम्मान ,नारी सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए ।कार्यक्रम में पहुंची फतेहाबाद पुलिस की उप निरीक्षक शिवानी बंसल द्वारा नारी सुरक्षा हेतु टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी महेंद्र पाल सिंह ने नारी सम्मान ,नारी सशक्तिकरण एवं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी दीदीओ के आजीविका से जुड़े होने संबंधी विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम में संगीता देवी,प्रवीण कुमार, देवेश कुमार के साथ-साथ संकुल के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version