फतेहाबाद/आगरा:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पेट्रोलिंग वाहनों की आपातकालीन तैयारियों की जांच की गई। मुख्य सुरक्षा अधिकारी श्री रमेश चंद्र दुबे ने 24 फरवरी 2026 को कंट्रोल रूम में यह निरीक्षण किया। यह जांच सुपरवाइजर वान कंट्रोल श्री अंकित सिंह की उपस्थिति में हुई।
निरीक्षण के दौरान, पैकेज 3 से संबंधित पेट्रोलिंग वाहन यूपीडा-03 (किलोमीटर 135+000 RHS), यूपीडा-08 (किलोमीटर 170+000 RHS), एसएसडी पेट्रोलिंग-05 (किलोमीटर 120+000 RHS) और एसएसडी पेट्रोलिंग-06 (किलोमीटर 152+000 RHS) अपने निर्धारित स्थानों पर पाए गए।
कंट्रोल रूम को सभी पेट्रोलिंग पार्टियों की लोकेशन का लगातार ड्यूटी चार्ट के अनुसार रिकॉर्ड रखने के निर्देश दिए गए हैं।
इसका उद्देश्य पेट्रोलिंग वाहनों की हर समय उपलब्धता सुनिश्चित करना है।अधिकारियों ने यह भी निर्देश दिए कि निर्धारित लोकेशन पर अनुपस्थित या लापरवाही बरतने वाले पेट्रोलिंग वाहनों के खिलाफ रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।
- रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

