खेरागढ़/आगरा: द्वारा खुलासा न किए जाने से स्थानीय व्यापारियों में गहरा रोष है। चोरी की वारदातों का खुलासा न होने से नाराज व्यापारियों ने व्यापार मंडल के बैनर तले सहायक पुलिस आयुक्त को ज्ञापन देकर घटनाओं के शीघ्र खुलासे की मांग की है। गौरतलब है कि जनवरी माह में शातिर चोरों ने महाराजा अग्रसेन मार्ग स्थित ‘पवन ड्रग हाउस’ और कोतवाली के निकट स्थित वेदप्रकाश सिंघल उर्फ बॉबी के किराना स्टोर को निशाना बनाया था।
घटना के एक माह बाद भी पुलिस के हाथ खाली होने से व्यापारियों में असुरक्षा व भय व्याप्त हो गया है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष रामबाबू अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने सहायक पुलिस आयुक्त प्रीता दुबे से मुलाकात कर उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराया। तथा ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि कस्बे में प्रभावी रात्रिकालीन गश्त सुनिश्चित की जाए ताकि कस्बे में चोरियों की पुनरावृत्ति न हो। साथ ही दोनों चोरियों का खुलासा कर माल बरामदगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
इस दौरान व्यापार मण्डल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल भाकरिया, महामंत्री संजय मित्तल, कोषाध्यक्ष नरेंद्र जिंदल, मंत्री मनीष गोयल,नरेश मंगल, वरूण गोयल, नरेश कुमार,पवन कुमार, जितेन्द्र मित्तल, मनीष गर्ग सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
- रिपोर्ट – गोविन्द पाराशर

