फतेहाबाद/आगरा: फतेहाबाद के जोनेश्वर घाट पर सड़क निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। यह सड़क यमुना नदी के किनारे स्थित घाट तक पहुंच मार्ग को सुगम बनाएगी, जिससे स्थानीय लोगों को होने वाली परेशानी से बड़ी राहत मिलेगी।
फतेहाबाद और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से लोग अपने परिजनों के अंतिम संस्कार के लिए जोनेश्वर यमुना घाट जाने वाला मार्ग काफी खराब होने के कारण लोगों को यमुना घाट तक जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था लेकिन इस खरंजा निर्माण होने से यमुना घाट पर आने वाली जनता को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
इस संबंध में कस्बा के समाजसेवियों द्वारा इस खरंजा निर्माण की मांग प्रदेश के पूर्व मंत्री राम सकल गुर्जर से की थी इस समस्या को उन्होंने गंभीरता से लेते हुए उन्होंने पहल करते हुए खरंजा मंजूर कराया और अगले महा पूर्व मंत्री राम सकल गुर्जर के पुत्र तेजेंद्र गुर्जर ने इस सड़क निर्माण का शिलान्यास किया था। शिलान्यास के बाद से ही निर्माण कार्य शुरू हो गया है। मजदूर दिन-रात आरसी करंजे का निर्माण कर रहे हैं।
जोनेश्वर यमुना घाट मोक्ष धाम व्यवस्थापक कपिल वर्मा क्या कहना है कि, इस सड़क के बनने से लोगों को घाट तक पहुंचने में काफी सुविधा होगी और उनकी वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हो जाएगा।
- रिपोर्ट – सुशील गुप्ता





