फतेहाबाद/आगरा: थाना क्षेत्र के ग्राम पारौली सिकरवार में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गांव में लगी विद्युत डीपी में अचानक फॉल्ट हो गया और करंट जमीन पर फैल गया। इस हादसे में विमलेश पुत्री कालीचरण गंभीर रूप से झुलस गई, जबकि पीतम सिंह पुत्र डालचंद की भैंस की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डीपी से अचानक तेज धमाके की आवाज आई, जिसके बाद आसपास की जमीन में करंट उतर आया। उसी समय वहां मौजूद विमलेश करंट की चपेट में आ गई और जमीन पर गिर पड़ी। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल बिजली विभाग को सूचना दी। विद्युत आपूर्ति बंद कराए जाने के बाद स्थिति पर काबू पाया गया।

घटना के बाद परिजन घायल विमलेश को आनन-फानन में निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं भैंस की मौत से पीतम सिंह को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए डीपी की नियमित जांच और मरम्मत की मांग की है। साथ ही पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग प्रशासन से की गई है।

  • रिपोर्ट – सुशील  गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version