फतेहाबाद/आगरा: मंगलवार शाम लगभग 4:45 बजे आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर 00+500 के पास एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक घायल हो गया।
.प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक चालक हिमांशु सिन्हा पुत्र उपेन्द्र नारायण सिन्हा, निवासी दौसा मोड़, एम्स रोड, फूलवारी शरीफ, पटना (बिहार) पटना से गुरुग्राम जा रहे थे। अधिक गति के कारण तीव्र मोड़ पर बाइक संतुलन खो बैठी और डिवाइडर दीवार से जा टकराई, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में चालक के बाएं पैर में साधारण चोट आई है। सूचना मिलने पर यूपीडा के मुख्य सुरक्षा अधिकारी प्रथम राधामोहन द्विवेदी तथा थानाध्यक्ष बमरौली कटारा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा भेजा गया।
- रिपोर्ट – सुशील गुप्ता





