फतेहाबाद/आगरा: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। फतेहाबाद थाना क्षेत्र में किलोमीटर 28+200 पर एक लोडर टेंपो आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया, जिसमें टेंपो चालक घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ। लोडर टेंपो (नंबर DL1AN1550) का चालक इंद्रजीत पुत्र गनौरी दास, निवासी जयदासपुर, भागलपुर (बिहार) दिल्ली से लखनऊ जा रहा था। लोडर में पानी की बोतलें लदी थीं। बताया जा रहा है कि चालक को नींद आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और आगे चल रहे ट्रक (नंबर HR61E6314) से टकरा गया।
ट्रक चालक मनोज पुत्र दरियाव सिंह, निवासी खरकड़ी, भिवानी (हरियाणा) गुजरात से असम की ओर जा रहा था। टक्कर इतनी तेज थी कि लोडर टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में चालक इंद्रजीत के बाएं पैर में चोट आई है। उसे एंबुलेंस 21 की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फतेहाबाद भेजा गया।
दुर्घटनाग्रस्त लोडर टेंपो को क्रेन से हटाकर लुहारी पुलिस चौकी भेज दिया गया है, जबकि ट्रक को पुलिस ने कब्जे में लेकर टोल 27 पर खड़ा कराया है। मौके पर एंबुलेंस 28, एंबुलेंस 21, सेफ्टी टीम, पीआरवी 0025 और उपनिरीक्षक ज्वाला प्रसाद सिंह सहित अन्य अधिकारी पहुंचे।
- रिपोर्ट – सुशील गुप्ता





