सरदार पटेल की जयंती पर आप सबको हार्दिक शुभकामनाएं।
चिर प्रकाश फैलाया चहुंदिशि,
बनकर के सचमुच दिनमान।
भारत की धरती पर “वर्मा”,
है पटेल सा कौन महान।।
मानवता की रक्षा कर के,
दानवता का किया दमन।
उस पटेल के श्री चरणों में,
“वर्मा” का शत बार नमन।

2

हे सरदार पटेल! आपका करते शत-शत बार नमन।
स्वतंत्रता के आंदोलन में अंग्रेजों का किया दमन।
भारत की आजादी में अद्भुत शौर्य दिखलाया।
अपनी कर्मठता के बल पर देश महान बनाया।
गृहमंत्री के रूप मे सचमुच किया अप्रतिम कार्य।
देश शक्तिशाली हो जाए, यह समझा अनिवार्य।
राष्ट्रीय एकता खातिर अद्भुत किया तपस्या।
दूर कर दिया अपनी प्रतिभा से हर एक समस्या।
जनमानस ने सदा आपको दिल का टुकड़ा जाना।
हे सरदार पटेल! आपका सबने लोहा माना।
आज आपके जन्म दिवस को पूरा देश मनाता।
हर कोई नतमस्तक होकर श्रद्धा सुमन चढ़ाता।
करती गर्व आपके ऊपर अपनी भारत माता।
डॉक्टर ’वर्मा’ आज आपको श्रद्धा सुमन चढ़ाता।
दिव्य साधना के बल पर ही लौह पुरूष कहलाये।
मेहनत की खुशबू से पूरी दुनिया को महकाये।
होती है सर्वत्र आपकी ’’वर्मा’’ जय-जयकार।
आज आपके श्री चरणों में अभिनंदन शत् बार।

डा0 वी0 के0 वर्मा
समाजिक कार्यकर्ता/आयुष चिकित्साधिकारी, जिला चिकित्सालय-बस्ती।

शिवेश शुक्ला मंडल ब्यूरो चीफ, बस्ती (जिला नज़र सोशल & प्रिंट मीडिया न्यूज़ नेटवर्क) शिवेश शुक्ला एक प्रतिबद्ध और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता में 10 वर्षों की दक्षता रखते हैं। बीते 5 वर्षों से 'जिला नज़र' में मंडल ब्यूरो चीफ पद पर कार्यरत हैं, वे निर्भीकता और निष्पक्षता के साथ जनसरोकार से जुड़ी खबरों की मुखर आवाज बने हुए हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version