गोवर्धन। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के तत्वाधान में सोमवार को गोवर्धन स्थित प्रजापति धर्मशाला में संविधान निर्माता, स्वतंत्रता सेनानी, चार बार विधायक, एक बार सांसद तथा महाराष्ट्र सरकार में वर्ष 1974 में गृह मंत्री रहे प्रख्यात समाजसेवी डॉ. रत्नप्पा कुम्हार की जयंती बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाई गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजेंद्र सिंह गोला मौजूद रहे। संयोजन की जिम्मेदारी गोवर्धन प्रभारी रामलाल गोला ने निभाई, जबकि अध्यक्षता नगर अध्यक्ष मास्टर राजेंद्र सिंह गोला ने की।

विशेष अतिथि राष्ट्रीय महासचिव श्री दास प्रजापति, आगरा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र प्रजापति, वरिष्ठ समाजसेवी राजेश कुमार प्रजापति और आगरा मंडल उपाध्यक्ष मांगी राम प्रजापति ने भाग लिया। सभी अतिथियों ने डॉ. कुम्हार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।

अपने संबोधन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजेंद्र सिंह गोला ने कहा कि “डॉ. रत्नप्पा कुम्हार केवल प्रजापति समाज ही नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र के गौरव हैं। उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणा है।”
राष्ट्रीय महासचिव श्री दास प्रजापति ने कहा कि “संविधान निर्माण और स्वतंत्रता संग्राम में डॉ. कुम्हार की भूमिका अमूल्य रही है। हमें उनके आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए।”
आगरा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र प्रजापति ने नई पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही, जबकि मंडल महासचिव भानु प्रताप ने कहा कि “समाज सुधार और जनकल्याण में उनका योगदान अविस्मरणीय है।”

जयंती समारोह में बड़ी संख्या में प्रजापति समाज के लोग और क्षेत्रीय नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति गीतों और जयघोष के साथ हुआ। इस दौरान भगवान सिंह गोला, कृष्ण गोपाल प्रजापति, डॉक्टर डालचंद प्रजापति, प्रेम बाबू प्रजापति, मोहर सिंह प्रजापति, तेजपाल प्रजापति, रमेश चंद्र प्रजापति, रोहतांग सिंह प्रजापति, प्रेमचंद प्रजापति, डॉ. नीरज गोला, डॉ. मानसिंह गोला, विष्णु दत्त गोला, मथुरा जिला अध्यक्ष नरेंद्र गोला, लवकुश गोला, आनंद गोला, देवेंद्र गोला, राजू प्रजापति, देवीचरण प्रजापति, जयप्रकाश गोला, मोहन श्याम गोला, डोरीलाल गोला, विष्णु गोला, योगेंद्र गोला, हरीश गोला, गोविंद गोला सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।

Exit mobile version