जिला नजर ब्यूरो चीफ संजय भारद्वाज
अलीगढ़। अलीगढ़ मंडल के अपर निदेशक (पशुपालन) डॉ. हौसला प्रसाद ने इगलास स्थित पशु चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं, साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता तथा पशुओं के उपचार की स्थिति का निरीक्षण किया। साथ ही सभी रजिस्टरों की जांच कर अभिलेखों का मिलान किया।
निरीक्षण के समय व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं, जिससे अपर निदेशक का मन प्रफुल्लित हुआ। उन्होंने उपस्थित स्टाफ को बेहतर कार्य के लिए सराहना करते हुए निर्देश दिया कि पशुपालकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।























