मथुरा । माननीय राज्य सूचना आयुक्त डॉ दिलीप अग्निहोत्री जी ने मथुरा भ्रमण के दौरान कहा कि जनपद मथुरा के विकास में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की व्यापक भूमिका है। इसके माध्यम से व्यापक कार्य सम्पादित हो रहे है। मथुरा वृन्दावन को तीर्थाटन की दृष्टि से विश्व स्तरीय बनाने का प्रयास किया जा रहा है। ब्रज क्षेत्र का रंगोत्सव अब वैश्विक इवेंट के रूप में प्रतिष्ठित हो चुका है।
         सरकार यहां की परम्परा व संस्कृति की उन्नति के लिए कार्य कर रही है। मथुरा, वृन्दावन, बरसाना, बलदेव, गोवर्धन, गोकुल आदि को तीर्थ स्थल का दर्जा दिया गया है। इनके विकास हेतु ब्रज तीर्थ विकास परिषद का गठन पहले ही हो चुका है। सरकार ने मथुरा वृन्दावन को नगर निगम का दर्जा प्रदान किया।  मथुरा विज़न‑2030 के तहत तीस हजार करोड़ रुपये से अधिक की करीब दो सौ परियोजनाएँ चल रही हैं। मथुरा वृंदावन क्षेत्र में ईको‑टूरिज़्म को बढ़ावा दिया जा रहा है।

राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।

Exit mobile version