बस्ती। संत शिरोमणि रविदास जयंती पर अमौली मंदिर पर आयोजित मेला के बाद मंदिर समिति द्वारा रविवार को बैठक कर महादेवा विधायक दूधराम को विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया गया। बैठक में मेला संचालक एवं संत रविदास मंदिर के प्रबंधक उदयराज कुंवर ने कहा की मंदिर की स्थापना की नींव से लेकर अब तक मंदिर के मुख्य संरक्षक महादेवा विधायक दूधराम का समिति को लगातार सहयोग मिलता रहा है। विधायक द्वारा समाज को जागरूक करने के साथ ही उन्हें मुख्यधारा में लाने का लगातार प्रयास किया जाता रहा है।
बैठक में मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ ही डा आरएस निगम, प्रदीप लाल गौतम, नेबूलाल बौद्ध, ओरीलाल, जगजीवन, महंथ अवधेश दास, महेंद्र कुमार, हीरालाल, रवि प्रताप, विष्णुकांत, मिसलावती, विन्द्रावती, आरती, नीलम, सुन्दरी, मुराती, शांति, गुड़िया, पाना, मुस्कान, निशा, बिन्दा देवी, मुन्नी के साथ ही समाज के तमाम लोग मौजूद रहे।

शिवेश शुक्ला मंडल ब्यूरो चीफ, बस्ती (जिला नज़र सोशल & प्रिंट मीडिया न्यूज़ नेटवर्क) शिवेश शुक्ला एक प्रतिबद्ध और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता में 10 वर्षों की दक्षता रखते हैं। बीते 5 वर्षों से 'जिला नज़र' में मंडल ब्यूरो चीफ पद पर कार्यरत हैं, वे निर्भीकता और निष्पक्षता के साथ जनसरोकार से जुड़ी खबरों की मुखर आवाज बने हुए हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version