फतेहाबाद/आगरा। थाना डौकी पुलिस को सूचना मिली कि वाजिदपुर के पास एक मन्दबुद्धि महिला अपनी गोद में दो वर्षीय बच्चे के साथ भटक रही है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस एवं मिशन शक्ति टीम मौके पर पहुँची और महिला व बच्चे को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाना परिसर लाई।

पूछताछ में महिला अपना नाम-पता बताने में असमर्थ थी और केवल जनपद का नाम बता पा रही थी। पुलिस ने C-Plan App के माध्यम से महिला की पहचान के प्रयास किए और अन्ततः परिजनों से संपर्क स्थापित कर सूचना दी।

गुरुवार को महिला के पति रैफूल पुत्र सफील निवासी गोरखपुर थाना डौकी पहुंचे, जिन्होंने बताया कि महिला का नाम कलीमून और बच्चे का नाम शेर मोहम्मद है। उन्होंने बताया कि दिनांक 8 नवम्बर को वे अपनी मां की दवा लेने गोरखपुर गए थे, तभी रेलवे स्टेशन से पत्नी और बच्चा गुम हो गए थे।

थाना डौकी पुलिस ने महिला और बच्चे को सुरक्षित रूप से उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। गुमशुदा पत्नी और बच्चे को पाकर रैफूल एवं परिवारजन भावुक हो उठे और थाना डौकी पुलिस व आगरा पुलिस प्रशासन का हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया।

क्षेत्रवासियों द्वारा थाना अध्यक्ष योगेश कुमार एवं पुलिस टीम की तत्परता, संवेदनशीलता और मानवता की सराहना की जा रही है। लोगों का कहना है कि ऐसे कार्यों से जनता का पुलिस पर भरोसा और मजबूत होता है।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version