बटेश्वर/आगरा। धार्मिक आस्था के लिए प्रसिद्ध बटेश्वर तीर्थ में कल शाम घटी हृदय विदारक घटना में उस श्रद्धालु का अभी तक कोई पता नहीं चला है जो नहाते समय यमुना नदी की धारा में समा गया था। स्नान के लिए यमुना में उतरे युवक को लहरों ने ऐसा अपनी गिरफ्त में लिया कि वह बाहर नहीं निकल सका। कल रात से ही शुरू हुआ सर्च अभियान आज दूसरे दिन भी जारी रहा, लेकिन युवक का पता नहीं चल सका है।
कल शाम को हुआ था हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, इरादतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम करोंधना कलां निवासी 35 वर्षीय मानवेंद्र पुत्र अशोक रघुवंशी अपने साथी अजय पुत्र मुरारी लाल के साथ बटेश्वर मंदिर दर्शन करने गया था। बटेश्वर में शाम करीब 7 बजे मानवेंद्र यमुना नदी में स्नान करने उतरा। गहराई में चले जाने के कारण वह अचानक डूब गया।
रात्रि में भी चला था सर्च अभियान
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस और गोताखोरों को बुलाया। अंधेरे में रोशनी की कमी के बावजूद रातभर गोताखोरों ने युवक की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। अंधेरा और तेज बहाव के चलते रेस्क्यू अभियान रोकना पड़ा था।
आज सुबह से फिर चला था सर्च अभियान
शुक्रवार सुबह होते ही एनडीआरएफ और गोताखोरों की टीम ने फिर से तलाश शुरू कर दी। बटेश्वर से विक्रमपुर घाट तक गोताखोरों ने मानवेंद्र को तलाशा, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका है।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
सूचना मिलते ही मानवेंद्र के परिजन बटेश्वर पहुंच गए थे। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक विवाहित था और उसके दो पुत्र तथा एक पुत्री हैं। खेती और बेलदारी का काम कर जीवन यापन करने वाले इस परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
आगरा के बटेश्वर में यमुना की लहरों में समाये मानवेंद्र को दूसरे दिन भी नहीं खोज सके गोताखोर
Previous Articleएलएलबी प्रथम वर्ष की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 23 सितम्बर को





