मथुरा।जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने शनिवार को तहसील छाता के ग्राम सिहाना स्थित वृहद गो संरक्षण केन्द्र तथा तहसील गोवर्धन के ग्राम सहार स्थित वृहद गो संरक्षण केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सर्दी/ठंड के मौसम को देखते हुए गौशालाओं में गौवंशों के लिए की गई व्यवस्थाओं का विस्तार से अवलोकन किया।
जिलाधिकारी ने हरा चारा, भूसा, खर, चोकर, पानी, साफ-सफाई और शेड आदि की स्थिति का जायजा लिया और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ठंड के दृष्टिगत शेड को तिरपाल से कवर किया जाए तथा फर्श पर पुआल, भूसा या पेड़ों की पत्तियाँ बिछाई जाएं ताकि गौवंशों को ठंड से बचाया जा सके।
उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि दरवाजों और खिड़कियों पर बोरे लगाए जाएं ताकि ठंडी हवा अंदर न आ सके। साथ ही, गौवंशों को गर्माहट देने के लिए नियमित अंतराल पर अलाव जलाने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने पशु चिकित्सकों को निर्देशित किया कि ठंड के मौसम में बीमार गौवंशों की विशेष देखभाल की जाए और उनकी नियमित जांच सुनिश्चित की जाए।
निरीक्षण के दौरान ग्राम सिहाना के प्रधान तुलाराम ने अवगत कराया कि गौशाला में लगभग 310 गौवंश संरक्षित हैं, जबकि ग्राम सहार के प्रधान प्रतिनिधि विनोद कुमार ने बताया कि उनकी गौशाला में लगभग 290 गौवंश संरक्षित हैं।
जिलाधिकारी ने दोनों गोशालाओं में साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को सराहनीय बताते हुए आवश्यक सुधार कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
जिलाधिकारी ने किया गोशालाओं का निरीक्षण, ठंड से बचाव हेतु दिए आवश्यक निर्देश
Previous Article📜 दैनिक पंचांग एवं राशिफल 📜रविवार☀ 09-Nov-2025
Next Article शिवसेना यू बी टी ने बैठक कर चलाया सदस्या अभियान
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।

