मथुरा।जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस के अवसर पर तहसील मांट पहुंचकर आम जनमानस की शिकायतें ध्यानपूर्वक सुनीं। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी फरियादी निराश होकर न लौटे। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को यह भी कहा कि वे आने वाले नागरिकों को शासन की विभागीय योजनाओं की जानकारी विस्तार से प्रदान करें।
डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों का मौके पर मुआयना कर वास्तविक स्थिति का आकलन किया जाए और गंभीर जनसमस्याओं के निस्तारण में कोई लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्या का समाधान करना हम सबकी सर्वोपरि जिम्मेदारी है।
तहसीलवार प्राप्त शिकायतें एवं निस्तारण:
मांट तहसील: कुल 70 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 8 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
गोवर्धन तहसील: कुल 40 शिकायतें, 05 का त्वरित निस्तारण।
छाता तहसील: कुल 62 शिकायतें, 03 का निस्तारण।
सदर तहसील: कुल 51 शिकायतें, 03 का निस्तारण।
महावन तहसील: कुल 28 शिकायतें, 04 का निस्तारण।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी राधावल्लभ, उप जिलाधिकारी मांट रितु सिरोही, क्षेत्राधिकारी मांट आशीष शर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं एसएसपी श्लोक कुमार ने तहसील मांट में सुनी जनसमस्याएं_अधिकारियों को दिए त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
Next Article 📜 दैनिक पंचांग एवं राशिफल 📜रविवार☀ 02-Nov-2025
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।





