आपके पड़ोसी कब से नहीं हैं यहां
अब्सेंट मतदाताओं के घर – घर जाकर बीएलओ के साथ जिलाधिकारी ने किया, स्वयं मौके पर सत्यापनजिलाधिकारी ने बीएलओ से अब्सेंट मतदाताओं की सूची की तलब, अब्सेंट मतदाताओं के दिए पते पर स्वयं की मौके पर जांच, लिए पड़ोसियों के बयान
फतेहाबाद/आगरा: जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी जी ने विधानसभा फतेहाबाद के विभिन्न बूथों पर एसआईआर कार्यों का औचक निरीक्षण किया तथा अब्सेंट, शिफ्टेड, मृतक आदि मतदाताओं की मौके पर पहुंच कर स्वयं जांच कर निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सर्व प्रथम 93- फतेहाबाद विधानसभा के मतदेय स्थल रतन देवी कॉन्वेंट स्कूल पर औचक निरीक्षण किया तथा उपजिला मजिस्ट्रेट फतेहाबाद,एईआरओ, ईओ नगर पंचायत फतेहाबाद,बीएलओ, से अब्सेंट, शिफ्टेड, मृतक आदि मतदाताओं के बारे में बूथवार जानकारी प्राप्त कर सूची तलब की।
जिलाधिकारी ने संबंधित बीएलओ तथा बीएलए की समन्वय बैठक, अब्सेंट मतदाताओं की सूची चस्पा करने, सभी राजनैतिक दलों के नामित बीएलए को भी सूची की जानकारी देने आदि के संबंध में जवाब तलब किया, जिसमें सभी बीएलओ द्वारा बताया गया कि सभी बीएलए को बार बार अवगत व सूचना देने पर भी बीएलए बैठक में उपस्थिति नहीं हो रहे हैं तथा अब्सेंट मतदाताओं के सत्यापन में भी उनके द्वारा सहयोग नहीं किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने सभी राजनैतिक दलों द्वारा नामित बीएलए की सूची अनुसार लिखित में बैठक की सूचना देकर 12.12.2025.को सभी बीएलओ, बीएलए की बैठक सुनिश्चित करने, अब्सेंट मतदाताओं की सूची की जानकारी बीएलए को देने तथा बूथ पर चस्पा करने को निर्देशित किया।
तत्पश्चात जिलाधिकारी ने बीएलओ से अब्सेंट मतदाताओं की सूची तलब कर मोहल्ला मिश्रान में अब्सेंट मतदाताओं दिए पते पर जांच , सत्यापन हेतु स्वयं पहुंचे, बूथ संख्या- 310 पर रीना देवी, सावित्री, लक्ष्मी, चंद्रकला सहित अन्य को अप्राप्य, अब्सेंट की सूची में दर्ज किया गया है,मौके पर अब्सेंट मतदाताओं के पते के मकानों पर ताले लगे मिले, जिलाधिकारी ने पड़ोसी मकानों की डोर बेल बजाई जिसमें पड़ोसी पवन दुबे निकले,जिलाधिकारी ने पूछा ” आपके पड़ोसी कब से नहीं रहते हैं यहां”पड़ोसी श्री दुबे ने जिलाधिकारी को बताया कि ये सभी लोग किरायेदार थे,किराए पर रह रहे थे बिगत वर्ष ही ये परिवार यहां से छोड़ के जा चुके हैं, जिलाधिकारी ने संबंधित बीएलओ को अब्सेंट मतदाताओं के पड़ोसियों के बयान दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही के निर्देश दिए।
इसी प्रकार बूथ संख्या -309 व 310 पर ईओ नगर पालिका तथा बीडीओ/एईआरओ आदि को अब्सेंट मतदाताओं के भौतिक सत्यापन को भेजा। तथा वस्तुस्थिति की रिपोर्ट तलब की।
निरीक्षण में उपजिला मजिस्ट्रेट फतेहाबाद सुश्री स्वाति शर्मा, बीडीओ रजत कुशवाह, ईओ नगर पंचायत डीएस वर्मा, संबंधित बीएलओ, सुपरवाइजर आदि मौजूद रहे।
- रिपोर्ट – सुशील गुप्ता





