मथुरा ।जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दृष्टिगत डीग गेट – रामदास मंडी – चौक बाजार – द्वारकाधीश तिराहा होते हुए होली गेट तक का पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने रथ यात्रा के रूट का जायजा लिया। उन्होंने रूट को जोड़ने वाली विभिन्न गलियों का अवलोकन किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्ट्रीट लाइटों, गर्मी के दृष्टिगत पेयजल की व्यवस्था, पूर्व की भांति बैरियर एवं बैरीकेडिंग, यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधाओं हेतु शौचालय आदि व्यवस्थाओं को देखा।
जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक नगर राजीव कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर भूषण वर्मा को निर्देश दिए कि सुरक्षा एवं कानून हेतु निरंतर भ्रमणशील रहे। सभी स्थलों का बारीकी से अपने स्तर से भू निरीक्षण करते रहे।
जिलाधिकारी ने एस0पी0 यातायात को निर्देश दिए कि रूट डाइवर्जन का व्यापक प्रचार-प्रसार करे, जिससे आम जनमानस को समस्याओं का सामना न करना पड़े। उन्होंने निर्देशित किया कि यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रहनी चाहिए। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग एवं नगर निगम द्वारा किए गए सड़कों के अनुरक्षण कार्य को देखा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु संबंधित क्षेत्र की पुलिस नियमित गश्त करे। अफवाह फैलने वालो पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें, ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखे तथा सोशल मीडिया पर निरंतर निगरानी रखे। छोटी सी छोटी घटना को भी गंभीरता से लेकर तत्काल प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करे।
जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग द्वारा की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया जिसमें जर्जर विद्युत पोल को ठीक कराया गया, पोल की रैपिंग कराई गई, लटके तारों को एकीकृत किया गया। जिलाधिकारी ने निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि साफ सफाई एवं पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करें। स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि कल से जगह जगह पर स्वास्थ्य टीम एवं एंबुलेंस लगी होनी चाहिए।
सुरक्षा हेतु पुलिस फोर्स, महिला पुलिस, होमगार्ड्स तथा नागरिक सुरक्षा के ड्यूटी कर्मी समय से स्थलों पर पहुंचे।
जिलाधिकारी ने कहा कि आज भ्रमण में हम लोगों को महसूस हुआ है कि हमारी जो मथुरा प्यारी नगरी है, वह कैसी रही होगी। कोई मंदिर 400 साल पुराना है, कोई बिल्डिंग वर्षों पुरानी है, आज हमने कंस किला देखा है। कंस किले से यमुना मैया जी के दर्शन बड़े ही निराले हैं। कल से भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा निकलेगी और कल से ही मोहर्रम पर्व शुरू हो रहा है। हम लोगों ने मार्गों का निरीक्षण किया है और क्या-क्या व्यवस्था की जानी है उसको हम लोगों द्वारा देखा गया है।
भ्रमण में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, पुलिस अधीक्षक नगर राजीव कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर भूषण वर्मा, थाना अध्यक्ष कोतवाली एवं गोविंद नगर उपस्थित रहे।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
डीम एसएसपी ने रथ यात्रा रुट का लिया जायजा,दिए आवश्यक निर्देश


Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।