फतेहाबाद/आगरा: कस्बा फतेहाबाद में शरद पूर्णिमा पर्व बड़े ही उल्लास के साथ मनाया गया आज मंगलवार को जोनेश्वर यमुना घाट पर स्नान को श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई लोगों ने यमुना नदी में आस्था की डुबकी लगाई और शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर दीपदान किया और साधु संतों को दान पुन्य कर पुण्य अर्जित किया।
आज मंगलवार को यमुना घाटों पर भक्तों की भीड़ देखी गई लोगों ने यमुना में आस्था की डुबकी लगाकर भोले के दरबार में पूजा अर्चना की और अपनी सुख समृद्धि की कामना की और अनुष्ठान किए गए इस बार शरद पूर्णिमा सोमवार और मंगलवार 2 दिन मनाई गई।
सोमवार को सुबह से ही बारिश होने से बहुत कम स्थान पर शरद पूर्णिमा मनाई गई आज मंगलवार सुबह 2 घंटे की धुआंधार बारिश के बाद सारे दिन मौसम साफ रहने के बाद लोगों ने पूरी श्रद्धा के साथ शरद पूर्णिमा पर्व मनाया गया इसको लेकर कस्बा के बाजारों में भारी रौनक देखी गई कस्बा में जम के हालात पैदा हो गए।
- रिपोर्ट – सुशील गुप्ता