मथुरा। वृंदावन स्थित विश्वप्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर में बुधवार को दर्शन के उपरांत एक श्रद्धालु की अचानक हृदयाघात (हार्ट अटैक) से मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान मेरठ निवासी कृपाल सिंह (56 वर्ष) पुत्र शेर सिंह के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार कृपाल सिंह अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ मंगलवार को बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। दर्शन करने के बाद जब वे शाम करीब 6 बजे गेट नंबर-4 से बाहर निकल रहे थे, उस समय उनके कंधे पर उनका भतीजा बैठा हुआ था। तभी उन्हें अचानक चक्कर आया और वे गिर पड़े।
मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए श्रद्धालु को तुरंत मायावती अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिजनों के अनुसार, कृपाल सिंह पिछले कुछ समय से सांस की बीमारी से पीड़ित थे और हाल ही में उनकी तबीयत और बिगड़ गई थी। परिवार का कहना है कि उनकी मृत्यु प्राकृतिक कारणों से हुई है। चिकित्सकीय जांच में भी स्पष्ट हुआ कि उनकी मृत्यु हृदयगति रुकने (कार्डियक अरेस्ट) से हुई।
कृपाल सिंह लगभग 50 रिश्तेदारों और मित्रों के साथ बस द्वारा दर्शन के लिए आए थे। घटना की सूचना मिलते ही मंदिर प्रशासन और स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिवार की हर संभव सहायता की। प्रशासन ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर शव को मेरठ भेजने की व्यवस्था की।
मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन ने दिवंगत श्रद्धालु के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है तथा ईश्वर से उनके परिवार को इस दुखद घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। वहीं, बांके बिहारी मंदिर में दर्शन व्यवस्था पूर्ववत जारी रही और श्रद्धालु नियमित रूप से ठाकुर जी के दर्शन करते रहे।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
श्री बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालु की हृदयाघात से मृत्यु, परिवार ने बताया — सांस की बीमारी से जूझ रहे थे कृपाल सिंह
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।