फतेहाबाद/आगरा: मंगलवार को विकास खंड फतेहाबाद सभागार में विकसित उत्तर प्रदेश 2047 के संबंध में विशेष संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमर सिंह गुर्जर ने की।
अमर सिंह गुर्जर ने कहा कि विकसित उत्तर प्रदेश 2047 केवल सरकारी योजनाओं पर निर्भर नहीं है, बल्कि हर नागरिक की सक्रिय भागीदारी और ग्राम स्तर पर समर्पित प्रयास से इसे हासिल किया जा सकता है। हमें योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करना होगा ताकि हर गांव और शहर का संतुलित विकास सुनिश्चित हो सके।
अधिकारियों और ग्राम प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में विकास की समीक्षा की और सुधारात्मक सुझाव साझा किए। संगोष्ठी ने प्रदेश के सतत विकास के लिए नयी दिशा तय की।संगोष्ठी में प्रदेश के समग्र विकास और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा हुई। इस अवसर पर रजत कुशवाहा, महेंद्र पल सिंह सहायक विकास अधिकारी, आईएसबी, प्रवीण कुमार सहायक अभियंता, लघु सिंचाई, नरेंद्र पाल सिंह सहायक विकास अधिकारी, पंचायत, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित रहे।
- रिपोर्ट – सुशील गुप्ता