बस्ती। शनिवार को सामाजिक कार्यकर्ता अनिल कुमार त्रिपाठी के संयोजन में मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन डीएम के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपकर मूडघाट से भद्रेश्वनाथ मंदिर तक पक्षी विहार घोषित करने की मांग किया गया।
ज्ञापन देने के बाद अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि मूडघाट के निकट वन विहार बनाया गया था किन्तु वह उपेक्षा का शिकार है। वन विहार को पर्यटन के क्षेत्र में विकसित करने के साथ ही भद्रेश्वनाथ मंदिर तक कुंआनोें क्षेत्र को पक्षी विहार के रूप में विकसित कराया जाय। कहा कि चन्दोताल में दुनियां भर से विदेशी पक्षी आते हैं किन्तु बढते प्रदूषण और शिकारियों के कारण प्रायः पक्षियों का शिकार हो जाता है। मांग किया कि इस अंचल में पर्यटन क्षेत्र को विकसित कर पक्षी विहार का निर्माण कराया जाय।

पक्षी विहार के रूप में मूडघाट से भद्रेश्वनाथ मंदिर तक विकसित करने की मांग हेतु ज्ञापन देने के दौरान अनिल कुमार त्रिपाठी के साथ मुख्य रूप से अवधेश सिंह, प्रमोद द्विवेदी, मंजू पाण्डेय, साधू शरन पाण्डेय, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, राकेश पाण्डेय गांधियन, अतीउल्ला सिद्दीकी आदि शामिल रहे।

शिवेश शुक्ला मंडल ब्यूरो चीफ, बस्ती (जिला नज़र सोशल & प्रिंट मीडिया न्यूज़ नेटवर्क) शिवेश शुक्ला एक प्रतिबद्ध और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता में 10 वर्षों की दक्षता रखते हैं। बीते 5 वर्षों से 'जिला नज़र' में मंडल ब्यूरो चीफ पद पर कार्यरत हैं, वे निर्भीकता और निष्पक्षता के साथ जनसरोकार से जुड़ी खबरों की मुखर आवाज बने हुए हैं।

Exit mobile version